कमरदर्द से परेशान हैं तो करें ये योगासन, मिलेगा लाभ

कमरदर्द की वजह से पीड़ित को बहुत परेशानी होती है. इसकी वजह से आपका बैठना या खड़ा रहना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस दर्द की इस वजह से मांसपेशियों में तनाव आ जाता है. तनाव की स्थिति में दर्द और बढ़ जाता है.

Advertisement
कमरदर्द के लिए योग कमरदर्द के लिए योग

रोहित

  • ,
  • 16 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

आमतौर पर कमर में दर्द होना किसी बीमारी का नहीं बल्कि हड्डियों के कमजोर होने का संकेत होता है. हमारा पूरा शरीर रीढ़ की हड्डी की बदौलत तन कर खड़ा है. अगर कमर में दर्द है तो इसका मतलब यह है कि रीढ़ की हड्डी या मांसपेशियों में कुछ समस्या है.

कमरदर्द की वजह से पीड़ित को बहुत परेशानी होती है. इसकी वजह से आपका बैठना या खड़ा रहना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस दर्द की इस वजह से मांसपेशियों में तनाव आ जाता है. तनाव की स्थिति में दर्द और बढ़ जाता है.

Advertisement

ये परेशानी उन लोगों को ज्यादा होती है तो एक ही पोजीशन में बैठकर काफी देर तक काम करते हैं. आज की जीवनशैली में थोड़ी सी लापरवाही की कीमत आपकी कमर को चुकानी पड़ सकती है. इसके लिए सलाह दी जाती है कि देर तक एक ही पोजीशन में बैठने से बचें.

हालांकि कुछ लोगों की गलतियों की वजह से उनकी कमर में बराबर दर्द रहने लगता है और चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे लोग अंग्रेजी दवाई करते हैं लेकिन दवाई का असर खत्म होते ही समस्या फिर होने लगती है.

कमर दर्द की समस्या से निपटने के लिए एक योग सुझाया जाता है. इसे मारजारी आसन कहते हैं. मारजारी आसन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जो कम्प्यूटर पर बैठकर घंटों काम करते हैं.

वीडियो देखिए और समझिए कैसे करना है मारजारी आसन-

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement