लोगों ने पानीपत को बताया मास्टरपीस, पति पत्नी और वो ने जीता फैंस का दिल
aajtak.in | 06 दिसंबर 2019, 11:04 AM IST
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. वहीं पति पत्नी और वो को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत. फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं. दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं. पानीपत पीरियड ड्रामा फिल्म है तो पति पत्नी और वो रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर वाकई दिलचस्प है.