पालघर मॉब लिंचिंग: सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में तीन अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर मामले की जांच सीबीआई/SIT से कराने की मांग की गई है. महाराष्ट्र सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में जमा की है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

  • सुप्रीम कोर्ट में पालघर मॉब लिंचिंग में दायर सभी याचिकाओं पर साथ सुनवाई होगी
  • सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं

महाराष्ट्र में पालघर मॉब लिंचिंग में दाखिल सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा. इस घटना में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा दाखिल मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार को आदेश दिए हैं कि सभी याचिकाओं को सुनवाई के लिए साथ सूचीबद्ध किया जाए.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में तीन अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर मामले की जांच सीबीआई/SIT से कराने की मांग की गई है. महाराष्ट्र सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में जमा की है.

कोर्ट एक ही साथ करेगा सुनवाई

इस मामले में अभी तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था और हत्या का मामला दर्ज भी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. 16-17 अप्रैल की रात जब दो साधु अपने ड्राइवर के साथ गांव से गुजर रहे थे, तब लोगों को चोरों के आने का शक हुआ.

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर इनकी हत्या कर दी, इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मी खड़े रहे और तमाशा देखते रहे. पुलिसकर्मियों की लापरवाही की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था. अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू होगी. याचिकाओं पर अलग-अलग सुनवाई करने की जगह कोर्ट एक ही साथ याचिकाओं की सुनावाई करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »