भारत में हुआ पाकिस्तानी बच्चे का इलाज, पिता बोले- शुक्रिया हिंदुस्तान

रोहान के पिता कंवल सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी जहां से तुरंत ही कंवल की फरियाद सुन ली गई.

Advertisement
भारत में हुआ सफल इलाज भारत में हुआ सफल इलाज

अंकित यादव / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

पाकिस्तान के रहने वाले महज तीन महीने के रोहान के दिल में एक नहीं सात छेद थे. जब पाकिस्तान में इलाज की गारंटी नहीं मिली तो रोहान के पिता ने इलाज के लिए भारत को चुना. लेकिन भारत में मेडिकल वीजा पाना आसान नहीं था. रोहान के पिता कंवल सिद्दीकी ने इसके लिए सोशल मीडिया पर से मदद मांगी जहां से तुरंत ही कंवल की फरियाद सुन ली गई.

Advertisement

नोएडा में हुआ सफल इलाज

इसके बाद रोहान को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रोहान पूरी तरह से स्वस्थ है और पाकिस्तान जा रहा है. देश का शुक्रिया अदा करते हुए रोहान के पिता कंवल रो पड़े.

भारत का शुक्रिया अदा किया

डाक्टरों का भी कहना है कि रोहान का इलाज आसान नहीं था, लेकिन पूरी मेहनत से टीम ने इलाज किया. इसके बाद आज रोहान की स्थिति पूरी तरह से दुरुस्त है. कंवल ने भारत का शुक्रिया अदा किया और कहा कि भले ही लोगों के मन में गलत धारणा हो लेकिन भारत और लोग एक दूसरे के बारे में अच्छा ही सोचते हैं. बहरहाल एक बात तो साफ है कि रिश्ते निभाने में भारत हमेशा आगे खड़ा नजर आता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »