एयर स्ट्राइक कितनी सफल? बालाकोट के जैश कैंप में बड़ी तबाही के ये हैं 10 सबूत

Air Strike पाकिस्तान में हुई एयरस्ट्राइक के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. विपक्ष के कई नेताओं ने इस एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे हैं. इस बीच कई तरह की ऐसी बातें सामने आई हैं जो इस बात का सबूत देती हैं कि बालाकोट की एयरस्ट्राइक सफल रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर की गई एयरस्ट्राइक से देश के भीतर और बाहर दोनों जगह घमासान मचा हुआ है. पाकिस्तान इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसका कुछ नुकसान हुआ है तो वही देश के भीतर भी कई आवाज़ें ऐसी उठ रही हैं जो वहां तबाही का सबूत मांग रही है. लेकिन बीते दिनों में कुछ बातें ऐसी निकल कर सामने आई हैं, जो इस बात की गवाही देती हैं कि वायुसेना की एयरस्ट्राइक से आतंक के अड्डे तबाह तो जरूर हुए हैं.

Advertisement

1.    नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 280 से ज्यादा मोबाइल एक्टिव थे.

2.    वायुसेना ने एयरस्ट्राइक ने बयान दिया कि हमें जो टारगेट मिला था, हमने उसे ध्वस्त किया है. वायुसेना का मिशन 100 फीसदी सफल रहा है.

3.    बालाकोट में जिस जगह कार्रवाई की गई वहां पर जैश-ए-मोहम्मद का मदरसा था. मदरसा तालीम-उल-कुरान के छात्र ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि उन्होंने 26 फरवरी की सुबह वहां पर धमाके सुबह थे, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था.

4.    एयरस्ट्राइक के बाद जब हर कोई सबूत ढूंढ रहा था तब कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा था कि 26 फरवरी के बाद उन्होंने बालाकोट में 10 एम्बुलेंस भी देखे थे.

Advertisement

5.    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने भी दावा किया था कि कई स्थानीय निवासियों ने इस बात की पुष्टि की थी उस मदरसे में जैश का आतंकी अड्डा है और भारतीय वायुसेना ने उन्हें निशाना बनाया. इस दौरान उन्हें बम धमाकों की आवाज़ भी सुनाई दी थी.

6.    पाकिस्तानी मीडिया ने भी अपनी कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया है कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई की. हालांकि, उनकी मीडिया ने हर बार ये ही बताया कि वहां अधिक नुकसान नहीं हुआ है.

7.    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया था कि भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पास के ही सैन्य अस्पताल और एबटाबाद के अस्पतालों में कई बेड रिजर्व कर दिए गए थे. हालांकि, किसी भी सरकारी पक्ष ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार किया था.

8.    पाकिस्तानी सेना ने एयरस्ट्राइक के ठीक बाद वर्ल्ड मीडिया को बालाकोट ले जाने का न्योता दिया था. लेकिन ये भी कहा था कि वह तुरंत नहीं बल्कि एक दिन बाद ले जाएंगे. जाहिर है कि सेना वहां से सबूत मिटाना चाहती थी. इसके अलावा जब मीडिया को जाने दिया तो मदरसे के क्षेत्र से काफी दूर तक ही जाने दिया गया.

9.    एयरस्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर का एक ऑडियो सामने आया था. जिसमें उसने इस बात को कबूला था कि भारत के हमले में उनका बड़ा अड्डा तबाह हुआ है. हालांकि जो इस बात की पुष्टि करता है कि भारत के हमले से आतंकी सिहर गए हैं.

Advertisement

10.    पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ बालाकोट में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने को लेकर कार्रवाई कर रहा है. बता दें कि जैश का अड्डा जंगलों में था, जाहिर है कि अगर अड्डों पर हवाई हमले हुए थे तो वहां मौजूद पेड़ों पर भी असर हुआ ही था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »