J-K: अजीत डोभाल बोले- आतंकी हमले में घायल हुई बच्ची का एम्स में होगा इलाज

जम्मू और कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने एक फल व्यापारी के घर पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग घायल हो गए हैं. इसमें एक छोटी बच्ची उस्मा जान भी हैं. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले पर बोलते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि मैंने अथॉरिटी से बच्ची को दिल्ली के एम्स लाने के लिए कहा है.

Advertisement
अजीत डोभाल अजीत डोभाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

  • बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया जाएगा
  • दोनों पाकिस्तानी आतंकियों के पास पिस्तौल थी और वह पंजाबी बोल रहे थे

जम्मू और कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने फल व्यापारी के घर पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग घायल हो गए हैं. इसमें एक ढाई साल की बच्ची भी घायल हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, आतंकियों ने निर्दयी हमला किया. सोपोर के डंगेरपोरा गांव में आतंकियों ने एक घर पर हमला किया. इसमें चार लोग घायल हो गए हैं. जिसमें एक ढाई साल की बच्ची उस्मा जान भी है. उन्होंने कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब ठीक है.

इस मामले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा, इस हमले में घायल हुई बच्ची के बारे में मैंने अथॉरिटी से बात की है. बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया जाएगा.

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, आजीत डोभाल ने कहा, श्रीनगर से रोजाना 750 ट्रक आते हैं, कल दो आतंकी आए, वह प्रमुख फल व्यापारी हमीदुल्ला पर हमला करने आए थे, लेकिन उन्हें वहां नहीं मिले क्योंकि वह नमाज या अन्य किसी काम के लिए गए हुए थे. एनएसए ने कहा, वह उनके दो कर्मियों को अपने साथ उनके (हमीदुल्ला) घर ले गए. उनका घर सोपोर में 5 किलोमीटर अंदर है. यहां उन्होंने उसके बेटे मोहम्मद इरशाद पर गोली चलाई और यहां उसकी ढाई साल की बेटी उस्मा जान पर भी हमला किया. दोनों पाकिस्तानी आतंकियों के पास पिस्तौल थी और वह पंजाबी बोल रहे थे. इसके बाद दोनों मौके से भाग गए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक अन्य घटना भी हुई जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने का प्रयास कर रहा था तो उस पर भी आतंकियों ने हमला कर दिया. पाकिस्तान दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है और दुनिया को ये बताना चाहते हैं कि यहां बहुत अशांति है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »