अब पेट्रोल पंपों पर जल्द ही बिकेंगे LED बल्ब

तीन सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियां- हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ये उपकरण सरकारी कंपनी इनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से आउटसोर्स करेंगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

अब जल्द ही लोग पेट्रोल पंपों पर ऊर्जा कुशल एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और छत के पंखे बहुत सस्ते दामों पर खरीद पायेंगे. उपभोक्ताओं को इन स्थानों पर 65 रुपये में एलईडी, 230 रुपये में ट्यूबलाइट और 1150 रुपये में छत के पंखे मिलेंगे.

तीन सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियां- हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ये उपकरण सरकारी कंपनी इनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से आउटसोर्स करेंगी.

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन उपकरणों की बिक्री के लिए इन विपणन कंपनियों और ईईएसएल के बीच गुरुवार को करार होना था, लेकिन पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के निधन के कारण इसे टाल दिया गया. सहमति पर हस्ताक्षर की नई तारीख शीघ्र ही तय की जाएगी, जिसके करीब एक महीने बाद पेट्रोल पंपों पर ये उत्पाद उपलब्ध हो जाएंगे.

वैसे इन तीनों विपणन कंपनियों के देशभर में 53000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, लेकिन फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि ये उपकरण इन कंपनियों के इन सारे पेट्रोल पंपों पर अंतत: उपलब्ध होंगे या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement