सुषमा बोलीं- फ्रांसीसी विदेश मंत्री से राफेल पर बात नहीं हुई, कांग्रेस ने पूछा- तो खुशी कैसे जताई

राफेल मुद्दे पर बुधवार को लोकसभा में तीखी बहस के बाद गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जवाब से असंतुष्ट होकर वॉक आउट कर दिया.

Advertisement
फ्रांसीसी विदेश मंत्री ज्यां येव द्रयां और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फोटो-ट्विटर/@MEAIndia) फ्रांसीसी विदेश मंत्री ज्यां येव द्रयां और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फोटो-ट्विटर/@MEAIndia)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर बुधवार को लोकसभा में हंगामेदार बहस के असर गुरुवार को राज्यसभा में देखने को मिला. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फ्रांस के विदेश मंत्री के भारत दौरे के दौरान उनसे राफेल के विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई, हालांकि फ्रांस के विदेश मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले खुशी जाहिर की. विदेश मंत्री के जवाब को विरोधाभासी बताते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने वॉक आउट कर दिया.

Advertisement

दरअसल राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने फ्रांसीसी विदेश मंत्री के भारत दौरे को लेकर सवाल किया था. जिसके जवाब में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि फ्रांस के विदेश मंत्री से राफेल के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई क्योंकि उसी दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. स्वराज ने कहा कि हालांकि फ्रांस के विदेश मंत्री ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की.

इसके बाद राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने सुषमा स्वराज से सवाल पूछा क्या सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बीच हुई बैठक के मिनट्स जारी करेगी, क्योंकि इस पर विवाद है? इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, विवाद आपके दिमाग में है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में आपके (कांग्रेस के) हर सवाल का बिंदुवार जवाब दिया है. इसके बाद इसे विवादित कहना ठीक नहीं है.  

Advertisement

जहब आनंद शर्मा ने विदेश मंत्री के बयान को विरोधाभासी बताया तो सुषमा ने बोला फ्रांस के विदेश मंत्री से राफेल के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश थे इसमें क्या विरोधाभास है? सुषमा का जवाब सुनकर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया और सदन से वॉक आउट कर गए.

विदेश मंत्री ने संजय राउत के सवाल के जवाब में कहा कि फ्रांस के विदेश मंत्री बॉलीवुड के लोगों से मुलाकात की थी. इसके साथ ही जैतापुर परमाणु सयंत्र पर दोनों देशों के बीच करार हुआ और यह दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु सयंत्र होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »