Newswrap: पढ़ें- गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान 2022 में रवाना होगा, लेकिन दो साल पहले ह्यूमन स्पेस मिशन की तैयारी करने वाले संयुक्त अरब अमीरात ने अपना पहला एस्ट्रोनॉट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भेज दिया है.

Advertisement
UAE ने अंतरिक्ष में अपना पहला एस्ट्रोनॉट भेजा (प्रतीकात्म फोटो- Aajtak) UAE ने अंतरिक्ष में अपना पहला एस्ट्रोनॉट भेजा (प्रतीकात्म फोटो- Aajtak)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

इसरो का मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' 2022 में रवाना होगा. वहीं, नए सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सबसे आगे चल रहे हैं. इसके अलावा 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा और यहां पूरी तरह से केंद्र के कानून लागू होंगे.

1.

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' 2022 में रवाना होगा, लेकिन दो साल पहले ह्यूमन स्पेस मिशन की तैयारी करने वाले संयुक्त अरब अमीरात ने अपना पहला एस्ट्रोनॉट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए भेज दिया है.

Advertisement

2.

भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते उनके उत्तराधिकारी यानी नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. नए सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सबसे आगे चल रहे हैं.

3.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए गए अब 50 दिन से अधिक हो गया है. घाटी में कुछ पाबंदियों के बीच सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल एक बार फिर श्रीनगर पहुंचे हैं, यहां वह स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और सुरक्षा का जायजा लेंगे.

4.

पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की भारतीय जोड़ी ने विश्व खिताब पर कब्जा किया है. आडवाणी-मेहता ने बुधवार को थाईलैंड को मात देकर आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर टीम इंवेट (IBSF World Snooker Team event) का खिताब अपने नाम कर लिया.

Advertisement

5.

सेना के एक उच्च पदस्थ आर्मी कमांडर ने कहा है कि भारतीय सेना अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की तरफ बढ़ रही है. हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और जल्दी ही इसके लिए पर्याप्त तंत्र काम करना शुरू कर देगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement