Newswrap: पढ़ें बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें

न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में फिर उस सरकार को देख रहे हैं, जो अपने पांच साल के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच गई और फिर से ज्यादा सीटों के साथ जीतकर सत्ता पर आई. वहीं सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बुधवार को सुनवाई हुई.

Advertisement
न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में फिर उस सरकार को देख रहे हैं, जो अपने पांच साल के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच गई और फिर से ज्यादा सीटों के साथ जीतकर सत्ता पर आई. वहीं सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बुधवार को सुनवाई हुई. इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से मंगलवार को दिए गए बयान पर यू-टर्न ले लिया गया. पढ़ें बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें :-

Advertisement

न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में फिर उस सरकार को देख रहे हैं, जो अपने पांच साल के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच गई और फिर से ज्यादा सीटों के साथ जीतकर सत्ता पर आई. भारत की जनता ने यह भी दिखाया है कि वह विकास पर यकीन करती है. जनता उस सरकार के साथ खड़ी  है, जो कारोबार के माहौल को बनाने के लिए बड़े  से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने में पीछे नहीं हटती है.

भारत अगले साल जनवरी में श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बुधवार को सुनवाई हुई. इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से मंगलवार को दिए गए बयान पर यू-टर्न ले लिया गया. मंगलवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से जफरयाब जिलानी ने अपना पक्ष रखना शुरू किया था. इसके बाद ASI की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा है. वहीं धनखड़ ने अपने साथ राज्य प्रशासन की ओर से किए गए ठंडे बर्ताव को लेकर निराशा जताई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फादर ऑफ इंडिया की उपाधि मिलने से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं. ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जाहिल बताया है. ओवैसी ने कहा कि ट्रंप को महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं पता. गांधी जी को पिता की उपाधि हासिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »