नेपाल ने दिया बाबा रामदेव को झटका, पतंजलि की सात दवाएं वापस लेने को कहा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन नेपाल सरकार ने बाबा रामदेव को झटका दिया है. नेपाल के दवा नियामक ने बाबा रामदेव के पतंजलि की सात आयुर्वेदिक दवाओं को परीक्षण में घटिया पाये जाने के बाद उन्हें वापस लेने को कहा है.

Advertisement
पतंजलि के कई उत्पादों की श‍िकायत पतंजलि के कई उत्पादों की श‍िकायत

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:25 AM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन नेपाल सरकार ने बाबा रामदेव को झटका दिया है. नेपाल के दवा नियामक ने बाबा रामदेव के पतंजलि की सात आयुर्वेदिक दवाओं को परीक्षण में घटिया पाये जाने के बाद उन्हें वापस लेने को कहा है.

नेपाल के दवा प्रशासन विभाग ने बुधवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि उत्तराखंड स्थित में बनी सात दवाएं परीक्षण में घटियां पायी गईं. सूक्ष्मजीव संबंधी परीक्षण में जो दवाएं घटिया पायी गयीं वे पतंजलि के बक्तोलव, आंवला चूर्ण, दिव्य गैसहर चूर्ण, बकुची चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, अगंधा और अद्वेय चूर्ण हैं.

 

Advertisement

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दवाओं के खेप का विभाग द्वारा परीक्षण किया गया और उनमें रोग जनक बैक्टीरिया मिले. विभाग ने संबंधित पक्षों से तत्काल प्रभाव से इन दवाओं को नहीं बेचने या उनके उपयोग की सलाह नहीं देने को कहा है.

दवाओं पर रोक नहीं!
यहां पतंजलि आयुर्वेद के सूत्र ने कहा कि नहीं लगायी गई है, बल्कि दवाओं के एक खास खेप की बिक्री एवं उपयोग निषिद्ध की गई है जो परीक्षण में विफल रहा. उसने कहा, यदि संबंधित दवाएं घटिया पायी गईं तो हम तत्काल उन्हें वापस ले लेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »