बोर्ड मीटिंग में फोन से बेटी की मैथ प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे थे मुकेश अंबानी

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की है.

Advertisement
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की है. उन्होंने अपने पति मुकेश अंबानी और अपने बच्चों से जुड़ी कई बातों का जवाब दिया. इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या मुकेश अंबानी बोर्ड मीटिंग से अपनी बेटी की मैथ प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे थे?, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की. साथ ही उन्होंने कई और बातों का भी जिक्र किया.

Advertisement

नीता अंबानी यह साफ किया कि एक बार मुकेश अंबानी बोर्ड मीटिंग में भी अपने मोबाइल से अपनी बेटी ईशा अंबानी की मैथ प्रॉब्लम को सॉल्व कर रहे थे. नीता अंबानी ने कॉन्क्लेव के 'द ग्रेट इक्वेलाइजर: स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फॉर आल' सेशन में बताया कि जब वो किसी काम को लेकर व्यस्त रहती थीं, तो मुकेश अंबानी जल्दी घर चले जाते थे और वो बच्चों का ख्याल रखते थे. एक किस्से को याद करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वो बच्चों को पढ़ाते थे और एक बार उन्होंने बच्चों को कह दिया था कि 'आज मम्मी घर पर नहीं है, तो आप स्कूल से बंक मार सकते हैं.'

इस दौरान नीता अंबानी ने कई और निजी बातों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने अपने बड़े बेटे आकाश की शादी और अनंत के वजन कम करने को लेकर भी बात की. आकाश की शादी को लेकर उन्होंने कहा कि मुकेश और मैंने अपने बच्चों को आजादी दी है कि वे अपनी लाइफ पार्टनर का चयन करें. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब मेरा बेटा शादी करना चाहेगा और वो जिससे भी शादी करेगा, हम उसका स्वागत करेंगे.

Advertisement

सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के वजन कम करने के बारे में बताया कि सोशल मीडिया पर अनंत को लोग चिढ़ाते थे, उसके बाद उसने वजन कम करने का फैसला किया. उस दौरान अनंत हर रोज 23 किलोमीटर दौड़ते थे और डाइट फॉलो करते थे और उन्होंने 118 किलो वजन कम किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement