नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर तबाह, चार महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नागालैंड के मोन जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सुबह तड़के हुए एक भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई जिंदगियां संकट में आ गई हैं. मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है.

Advertisement
नागालैंड में लैंडस्लाइड. (photo: ITG) नागालैंड में लैंडस्लाइड. (photo: ITG)

aajtak.in

  • मोन,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

नागालैंड के मोन जिले में आज सुबह अचानक हुए एक भीषण भूस्खलन के कारण 10-15 घरों का एक पूरा क्लस्टर मलबे में तब्दील हो गया है. इस भयानक प्राकृतिक आपदा में चार महिलाओं समेत कई स्थानीय नागरिकों के मलबे के नीचे फंसे होने की गंभीर आशंका है.

घटना की जानकारी मिलते ही असम राइफल्स, एनडीआरएफ (NDRF) और नागालैंड पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू कर दिया है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मोन टाउन में रविवार सुबह अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा. इस भूस्खलन की चपेट में 10 से 15 घर आ गए हैं, जिससे ये पूरा इलाके पूरी तरह से तबाह हो गया है. अचानक आई इस आपदा के कारण लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई लोगों के मलबे फंसे होने की आंशका है.

हादसे की भयावहता को देखते हुए सुरक्षा बलों और बचाव एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है. असम राइफल्स के जवान, एनडीआरएफ की आपदा प्रबंधन टीम और नागालैंड पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं. मलबे को हटाने और दबे हुए लोगों, विशेषकर लापता 4 महिलाओं को ढूंढने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »