NEWSWRAP: जेटली के दावों को मनमोहन ने किया खारिज, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. इस बजट में किसानों की आय दोगुनी करने की बात की गई है. इस दावे को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खारिज कर दिया है. पढ़ें, ऐसी ही पांच बड़ी खबरें... 

Advertisement
मनमोहन सिंह (फाइल) मनमोहन सिंह (फाइल)

रणविजय सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. इस बजट में किसानों की आय दोगुनी करने की बात की गई है. इस दावे को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खारिज कर दिया है. वहीं, अफगानिस्तान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस बात के सबूत दिए हैं कि हाल में कई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण दिया गया था. पढ़ें, ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पेश किए गए बजट में किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर किए गए दावों को खारिज कर दिया. विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने कहा कि ये संभव ही नहीं कि 2022 तक किसानों की आय दो गुनी कर दी जाए. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि साल 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और ख्यात अर्थशास्त्री  मनमोहन जेटली के दावों से असहमति जताई.

अफगानिस्तान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस बात के सबूत दिए हैं कि हाल में कई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण दिया गया था. अफगानिस्तान ने इस बात के भी सबूत दिए कि तालिबानी नेताओं को वहां खुलेआम घूमने दिया जाता है. अफगानिस्तान के गृह मंत्री ने इस बात की जानकारी दी.

Advertisement

जिस डरबन में रिकॉर्ड हारते रहने का था, उसी डरबन में विराट कोहली और उनकी टीम ऐसे खेली जैसे होम टीम दक्षिण अफ्रीका नहीं, बल्कि इंडिया ही हो. झूमके बरसे विराट और शतक जमाकर रच डाला एक नया इतिहास. इतना ही नहीं, इतिहास एक और तरीके से रचा गया. डरबन में टीम इंडिया ने कभी ढाई सौ रन नहीं बनाए थे, इस बार वो भी हो गया.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. इस बजट से किसानों और ग्रामीणों को जरूर राहत मिली है. वहीं, मिडिल क्लास और कॉर्पोरेट को निराशा हाथ लगी है. सरकार की बड़ी घोषणाओं के बीच बजट की कुछ बातें छिपी रह गई, जो बड़ा बदलाव ला सकती है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मौजूदा केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है. अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और 2019 में अंतरिम बजट ही पेश किया जाएगा. इसलिए इस बजट पर आम लोगों से लेकर अर्थशास्त्रियों की निगाहें लगी हुई थीं. बजट 2018 से कई क्षेत्रों को निराशा हाथ लगी है तो कई नई घोषणाएं भी की गई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement