कश्मीर जैसे मुद्दों के दबाव के चलते ही रक्षामंत्री का पद छोड़ लौट आया गोवा: पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ तौर से स्वीकार किया कि कश्मीर जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों का दबाव उन कारणों में से एक है, जिसके चलते उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ कर गोवा लौटने का फैसला किया.

Advertisement
मनोहर पर्रिकर मनोहर पर्रिकर

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ तौर से स्वीकार किया कि कश्मीर जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों का दबाव उन कारणों में से एक है, जिसके चलते उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ कर गोवा लौटने का फैसला किया.

पिछले महीने चौथी बार पद की शपथ लेने वाले पर्रिकर ने यह भी कहा कि चूंकि दिल्ली उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं रहा है, वह वहां पर दबाव महसूस करते थे.

Advertisement

पर्रिकर ने डॉ. बीआर अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, दिल्ली में रक्षामंत्री के तौर में काम करने के दौरान कश्मीर जैसे मुद्दे उन कारणों में थे, जिसके चलते मैंने गोवा वापस लौटने का चयन किया. उन्होंने कहा, मुझे जब मौका मिला तो मैंने गोवा वापस आने का निर्णय किया. जब आप केंद्र में होते हैं, आपको कश्मीर और अन्य मुद्दों से निपटना होता है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि को सुलझाना एक आसान काम नहीं था और इसके लिए एक दीर्घकालिक नीति की जरूरत है. उन्होंने कहा, कुछ चीजें है जिस पर कम चर्चा की जरूरत है... कश्मीर जैसे मुद्दों पर कम चर्चा और अधिक कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि जब आप चर्चा के लिए बैठते हैं मुद्दे जटिल हो जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement