पुलिस को बड़ी सफलता, 25 लाख की इनामी नक्सली नर्मदा गिरफ्तार

नर्मदा 22 साल से अधिक समय तक अंडरग्राउंड थी. उसे माओवादियों के शीर्ष गुरिल्ला कमांडर में से एक कहा जाता है.  नर्मदा राज्य समिति के सदस्य और सीपीआई (माओवादी) के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के शीर्ष कमांडरों में से एक है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2019,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

माओवादियों को एक बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने दो शीर्ष कमांडरों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस 25 लाख के इनामी नक्सली 61 वर्षीय नर्मदा और उसके पति किरण कुमार को पकड़ने में सफल हुई है. 

बता दें कि 1 मई को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए IED  हमले के बाद दर्ज हुए एफआईआर में नर्मदा का नाम था. गढ़चिरौली में हुए इस हमले में एक नागरिक समेत 15 क्यूआरटी कमांडो की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र पुलिस ने नर्मदा पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था. उसपर 52 मामले दर्ज हैं.

Advertisement

नर्मदा 22 साल से अधिक समय तक अंडरग्राउंड थी. उसे माओवादियों के शीर्ष गुरिल्ला कमांडर में से एक कहा जाता है.  नर्मदा राज्य समिति के सदस्य और सीपीआई (माओवादी) के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के शीर्ष कमांडरों में से एक है. उसने लगभग एक दशक तक गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ अभियान चलाया.

सुकमा, दंतेवाड़ा और गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों पर विभिन्न हमलों के पीछे नर्मदा का ही दिमाग था. उसे उस मामले में भी नामित किया गया था, जिसमें जेएनयू के कुछ छात्रों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईबाबा को गिरफ्तार किया गया था.

उसका नाम पुणे पुलिस द्वारा दर्ज अर्बन नक्सल मामले में गिरफ्तार माओवादी कैडरों के साथ निकटता से जुड़ा था. उसका पति किरण कुमार करीब 30 साल तक अंडरग्राउंड रहा.

सूत्रों के मुताबिक, नर्मदा गढ़चिरौली जिले की जिम्मेदारियों को अप्रैल 2018 के बाद प्रभाकर को सौंप दी थी. अप्रैल 2018 में गढ़चिरौली पुलिस ने मुठभेड़ में 40 माओवादी को मार गिराया था. कैंसर के कारण स्वास्थ्य गिरने की वजह से नर्मदा और उसके पति को इलाज के लिए जंगल से बाहर आना पड़ा.

Advertisement

तेलंगाना पुलिस की मदद से गढ़चिरौली पुलिस ने नर्मदा और किरण को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. किरण और नर्मदा अस्पताल में कीमोथेरपी के लिए आने वाले थे. जैसे ही दोनों अस्पताल पहुंचे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों को गढ़चिरौली लाया गया है और पूछताछ की जा रही है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »