भगवान राम हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों के भी पूर्वज: रामदेव

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को राष्ट्र के गौरव से जुड़ा बताते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा नहीं है.

Advertisement
बाबा रामदेव(फाइल फोटो) बाबा रामदेव(फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को राष्ट्र के गौरव से जुड़ा बताते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे. रामदेव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा नहीं है.

बाबा रामदेव ने ये बातें गुजरात के नडियाद में बोली. वह 3 दिनों के योग शिविर के लिए यहां पहुंचे हैं. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए. अगर अयोध्या में नहीं हुआ, तो आप इसे कहां बनाएंगे? यह स्पष्ट है कि यह मक्का, मदीना या वेटिकन सिटी में तो बनेगा नहीं.  

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि यह एक निर्विवाद तथ्य है कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है. भगवान राम केवल हिंदुओं के ही नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे. राम मंदिर का यह मुद्दा देश के गौरव से जुड़ा है. इसका वोट बैंक की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.  

वहीं कांग्रेस ने रामदेव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे धार्मिक नेता सत्तारूढ़ बीजेपी के लाभार्थी हैं और चुनावों में जीत दिलाने में पार्टी की मदद के लिए इस तरह के बयान देते हैं.

गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि बाबा रामदेव जैसे लोग सत्तारूढ़ बीजेपी के लाभार्थी हैं.  इस तरह के बाबा एक बार फिर चुनावों से पहले बीजेपी और मोदी सरकार की मदद करने के लिए सामने आए हैं ताकि अगले पांच वर्षों के लिए और अधिक लाभ उठाए जा सकें.

Advertisement

'2019 का चुनाव चुनौतियों से भरा'

वहीं जब उनसे 2019 के चुनाव को लेकर पुछा गया तो उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में इस बार कई प्रकार की सामाजिक चुनौतियां हैं और उन सब के बीच में संघर्ष तो अच्छा होगा, लेकिन परिणाम भी राष्ट्र के लिए शुभ ही होगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »