भारत में घुसा लश्कर आतंकी अनन, निशाने पर पंजाब और जम्मू कश्मीर

आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा जम्मू कश्मीर और पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में है. खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के बाद इन राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है.

Advertisement
खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा जम्मू कश्मीर और पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में है. खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के बाद इन राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है.

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत के सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के मकसद से पाकिस्तान में ट्रैनिंग पाया हंज़िया अन्नान भारतीय सीमा में घुसा है.

Advertisement

खुफिया सूत्रों ने बताया कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है कि अन्नान श्रीनगर के कुछ हिस्सों के अलावा, जम्मू का विजयपुर रेलवे स्टेशन, सांबा के औद्योगिक इलाके और जम्मू डेंटल कॉलेज के ब्वॉयज़ होस्टल को निशाना बना सकता है.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब में गुरदासपुर और दीनानगर के साथ गुरदासपुर-ब्रह्मणा रोड पर तिबरी के पास स्थित भारतीय सेना के कैंप पर भी यह कर सकता है.

बता दें कि हाल के दिनों में सरहदी इलाके के पास पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशों बढ़ी है. हालांकि भारतीय सेना के चौकन्ना जवानों की वजह से आतंकियों के मंसूबे धराशायी होते रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »