कृष्णा नदी नाव हादसे में हुई 16 लोगों की मौत, पीेएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

क्षमता से अधिक, 38 लोगों को लेकर जा रही एक नाव कल शाम विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में डूब गई जिससे 16 पर्यटकों की मौत हो गई. सात अन्य अब भी लापता बताये जा रहे हैं. मृतकों में छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं.

Advertisement
कृष्णा नदी में नाव हादसा कृष्णा नदी में नाव हादसा

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा नदी नाव हादसे में हुई 16 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, 'कृष्णा नदी में नाव डूबने की घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गये लोगों के परिवार के साथ है. आंध्र प्रदेश सरकार और एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.'

Advertisement

बता दें कि  प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल आसियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस गए हुए हैं.

गौरतलब है कि क्षमता से अधिक, 38 लोगों को लेकर जा रही एक नाव कल शाम विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में डूब गई. इससे 16 पर्यटकों की मौत हो गई. सात अन्य अब भी लापता बताये जा रहे हैं. और चार बच्चे शामिल हैं.

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री एन चिना राजप्पा, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी तथा अन्यों ने भी हादसे को लेकर शोक जाहिर किया है. रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »