NEWSWRAP:क्यों टली प्रियंका गांधी की रैली? पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस की 10 फरवरी को प्रस्तावित लखनऊ के रमाबाई मैदान की रैली रद्द कर दी गई है. अब नए प्लान के तहत उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की लांचिंग प्रयागराज के कुंभ स्नान के साथ शुरू करने की योजना बनाई गई है.

Advertisement
प्रियंका वाड्रा गांधी (रॉयटर्स) प्रियंका वाड्रा गांधी (रॉयटर्स)

वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया था. प्रियंका की सियासी लांचिंग के लिए 10 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली रैली को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. हालांकि, वो विदेश से सोमवार को वापस भारत लौटी हैं और अब बदली हुई रणनीति के तहत उनकी लिए उत्तर प्रदेश में नए सिरे प्लान बनाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कुंभ के स्नान के साथ प्रियंका का सूबे का दौरा शुरू हो सकता है. पढ़ें मंगलवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement

कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो 10 फरवरी को प्रस्तावित लखनऊ के रमाबाई मैदान की रैली को रद्द कर दिया गया है. लेकिन अब नए प्लान के तहत उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की लांचिंग प्रयागराज के कुंभ स्नान के साथ शुरू करने की योजना बनाई गई है. इसके तहत प्रियंका गांधी जल्द ही यूपी का दौरा करेंगी. इस कड़ी में वो पहले इलाहाबाद में आनंद भवन जाएंगी, इसके बाद वहां से कुंभ स्नान करने जा सकती हैं.

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में रही है. पहले एजेंसी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मनमुटाव, उसके बाद निदेशक पद की नियुक्ति और अब पश्चिम बंगाल में चल रहा सियासी ड्रामा, सीबीआई इन सभी के केंद्र में रहा है. इस सभी के बीच आज सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट में एक परीक्षा देनी है, ना सिर्फ सीबीआई को बल्कि इसके नए नवेले निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला को भी.

Advertisement

बैंकों का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भागे विजय माल्या को देश में लाने का रास्ता साफ हो गया है. यूके की सरकार ने माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है.  इस बीच अपील करने के लिए विजय माल्या को 14 दिन की मोहलत दी गई है. यूके होम सेक्रेटरी ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है.

'पंड्या-राहुल' मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (5 फरवरी) को होनी है. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल इन दिनों निलंबन के दायरे से बाहर हैं. 24 जनवरी को सीओए ने फैसला किया था कि जांच लंबित रहने तक दोनों खिलाड़ी टीम से जुड़ सकेंगे. 'कॉफी विद करण' चैट शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पंड्या और राहुल को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया था.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समीक्षा बैठक आज से शुरू हो रही है. अहम बात ये है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की यह पहली समीक्षा बैठक है. जानकारों के मुताबिक राजकोषीय मार्चे पर चुनौतियों और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से समिति के लिए नीतिगत ब्याज दर घटाना अभी संभव नहीं लगता है. यानि आपकी होम लोन की ईएमआई यथास्थिति बरकरार रह सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »