कर्नाटक: कांग्रेस नेता बोले- बीजेपी हिंदू विरोधी, हिंदुओं का कर रही अपमान

कांग्रेस नेता ने कहा कि 'बीजेपी हिंदू विरोधी इसलिए है क्योंकि वो दावा करते हैं कि अगर आप हिंदू हैं तो आपको बीजेपी में होना चाहिए'

Advertisement
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सिद्धारमैया

जावेद अख़्तर / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर नेताओं की बयानबाजी में हिंदुत्व शब्द का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लीडरों के बीच खुद को हिंदुत्व का समर्थक बताने की होड़ नजर आ रही है. अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने बीजेपी को 'एंटी हिंदू पार्टी' बताया है.

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चुनावी रणनीति बनाने पहुंचे दिनेश राव ने आजतक से खास बातचीत में कहा, 'बीजेपी कौन होती है, कौन हिंदू है? क्या बीजेपी हिंदू धर्म की संरक्षक है?

Advertisement

हिंदुओं का अपमान कर रही बीजेपी

बीजेपी पर हिंदू विरोधी होने के साथ कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि हम सब हिंदू हैं और बीजेपी कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के हिंदुओं को बेइज्जत कर रही है.

बीजेपी हिंदू विरोधी कैसी हुई, इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया कि 'बीजेपी हिंदू विरोधी इसलिए है क्योंकि वो दावा करते हैं कि अगर आप हिंदू हैं तो आपको बीजेपी में होना चाहिए, जो अपने आप में हिंदू विरोधी बयान है.'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, हैं और नफरत की नीति पर नहीं चलते हैं. हम हिंदू विरोधी नहीं हैं.'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि वो कर्नाटक की राजनीति में अप्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि योगी राष्ट्रीय मीडिया के लिए अच्छे हैं. वो सिर्फ हिंदुत्व की बात करते हैं और नफरत की राजनीति करते हैं.

Advertisement

गुंडु राव ने के उस बयान का भी बचाव किया जिसमें उन्होंने कहा था कि चरमपंथी विचारधारा के लोग बीजेपी, आरएसएस और बजरंगदल में भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »