बेलगाम विवाद पर बोले येदियुरप्पा- महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा, महाजन कमिशन के मुताबिक यह साफ है कि कौन सा हिस्सा महाराष्ट्र का और कौन सा हिस्सा कर्नाटक का है. इस तरह का विवाद पैदा करना उचित नहीं है.

Advertisement
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जारी बेलगाम बॉर्डर विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चुप्पी तोड़ी है. बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा, महाजन कमिशन के मुताबिक यह साफ है कि कौन सा हिस्सा महाराष्ट्र का और कौन सा हिस्सा कर्नाटक का है. इस तरह का विवाद पैदा करना उचित नहीं है.

येदियुरप्पा ने कहा कि हम महाराष्ट्र को एक भी इंच जमीन भी नहीं देंगे. बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम बॉर्डर विवाद पर राजनीति गरमा रही है.

Advertisement

बेलगाम विवाद को लेकर महराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला फूंका. इसके अलावा कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन की बस सेवा को एहतिहयातन बंद कर दिया गया. दोनों राज्यों के बीच बेलगाम जिले को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर शनिवार की रात यह फैसला लिया गया.

गौरतलब है कि बेलगाम पर महाराष्ट्र की ओर से दावा किया जाता है कि इस इलाके में मराठी भाषी लोगों की आबादी ज्यादा है, लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »