जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल को बताया कैमरे पर मीडिया से क्या बोलना है?

ज्योतिरादित्य सिंधिया बाकी नेताओं के साथ संसद के बाहर राहुल गांधी के साथ मीडिया से बात करने खड़े थे. तभी उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आपको मीडिया से कहना है कि मोदी जो नहीं कर पाए हैं वो मैं करके दिखा चुका हूं. मैंने कर्ज माफ़ कर दिया.

Advertisement
संसद के बाहर राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से बात करते हुए. संसद के बाहर राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से बात करते हुए.

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया. लेकिन मीडिया से बातचीत के पहले राहुल गांधी को कैमरे पर क्या बोलना है यह बात उनके बगल में खड़े सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें बताते दिखे.

दरअसल, बाकी नेताओं के साथ संसद के बाहर राहुल गांधी के साथ मीडिया से बात करने खड़े थे. तभी उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आपको मीडिया से कहना है कि, 'मोदी जो नहीं कर पाए हैं वो मैं करके दिखा चुका हूं. मैंने कर्ज माफ़ कर दिया.'

Advertisement

फिर ज्योतिरादित्य की बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने इशारों में हां कहा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कर्जमाफी को अपनी उपलब्धि बताते हुए मोदी सरकार को घेरा.

छह घंटों में दो राज्यों में कर्ज माफ़ किया... 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने छह घंटों में दो राज्यों में कर्ज माफ कर दिया, जबकि मोदी सरकार चार सालों में किसानों का एक रुपया भी न छोड़ पाई. मोदी जी कब कर्जमाफी करेंगे? राहुल ने आगे कहा कि कुछ ही देर में तीसरे राज्य राजस्थान में भी काग्रेस कर्जमाफी का वादा निभाएगी.

सोने नहीं दूंगा प्रधानमंत्री को...

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं करेंगे, तब तक हम उन्हें सोने नहीं देंगे. सभी विपक्षी दल संयुक्त रूप से उनसे कर्ज माफ़ी की मांग करते हैं. पीएम ने अभी तक किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया है.

Advertisement

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है. कमलनाथ ने तो सीएम की गद्दी संभालने के बाद दो घंटे के अंदर कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »