जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव राज्यसभा में विपक्ष का साथ देते दिखे. ऐसा तब हुआ जब कांग्रेस दो प्रकार के नोटों की छपाई का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोल रही थी.
बता दें कि शरद यादव बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन तोड़ कर बीजेपी के साथ जाने के मुद्दे पर नाराज चल रहे हैं.
बिहार में बीजेपी के साथ जदयू के गठबंधन के बाद भी सदन में शरद यादव की सीट नहीं बदली है. साथ ही अब भी उनकी सीट विपक्ष की ओर ही है. की सीट है और दूसरी ओर सपा नेता रामगोपाल यादव की सीट है.
बता दें कि शून्यकाल में कांग्रेस सदस्य का मुद्दा उठाया था. इस मुद्दे पर शरद यादव ने कहा कि दुनिया में कोई अन्य ऐसा देश नहीं होगा जहां दो आकार वाले नोट छपे हों. उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए.
केशवानंद धर दुबे / BHASHA