7 महीने में शेहला रशीद का सियासत से मोहभंग, राजनीति छोड़ने का ऐलान

JNU की पूर्व छात्रा और नेता शेहला रशीद ने चुनावी राजनीति छोड़ दी है. शेहला का आरोप है कि वह कश्मीरियों के साथ हो रहे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं.

Advertisement
शेहला रशीद ने छोड़ी राजनीति (फाइल फोटो-आईएएनएस) शेहला रशीद ने छोड़ी राजनीति (फाइल फोटो-आईएएनएस)

शुजा उल हक

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

  • शेहला रशीद ने छोड़ी चुनावी राजनीति
  • शाह फैसल की पार्टी की थी ज्वॉइन

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पूर्व छात्रा और नेता ने चुनावी राजनीति छोड़ दी है. शेहला का आरोप है कि वह कश्मीरियों के साथ हो रहे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं. जम्मू कश्मीर में होने वाले BDC चुनाव से ऐन पहले शेहला ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है.

Advertisement

शेहला रशीद ने कहा कि केंद्र सरकार अब दुनिया को चुनाव कराकर दिखाना चाहेगी कि अभी भी कश्मीर में लोकतंत्र है, लेकिन जो चल रहा है वह लोकतंत्र नहीं, उसकी हत्या है. बता दें कि इस साल मार्च में शेहला रशीद ने पूर्व आईएएस अफसर और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) शाह फैसल की पार्टी ज्वॉइन की थी.

वहीं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद शेहला रशीद के खिलाफ जम्मू कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. शेहला रशीद ने अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले को 'तुच्छ', 'राजनीति से प्रेरित' और उन्हें चुप कराने का दयनीय प्रयास करार दिया था.

शेहला के खिलाफ कश्मीर घाटी में कथित रूप से सैन्य कार्रवाई की गलत सूचना ट्वीट करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह), 153-ए( दुश्मनी को बढ़ावा देना), 504 (जानबूझकर शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने) और 505 (उपद्रव करवाने के लिए बयान देने) के तहत मामला दर्ज कराया गया था.

Advertisement

कब होंगे BDC चुनाव?

बता दें कि जम्मू कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) चुनाव होने हैं. राज्य के 316 में से 310 ब्लॉक्स के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा. मतदान सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती उसी दिन दोपहर 3 बजे शुरू होगी. वहीं नतीजों की घोषणा भी 24 अक्टूबर को ही कर दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »