J-K: नौशेरा सेक्टर में फायरिंग, PAK ने 2 दिन में 7वीं बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. भारतीय समयानुसार 12.10 पर पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए.

Advertisement
सीजफायर का उल्लंघन सीजफायर का उल्लंघन

सबा नाज़ / अश्विनी कुमार

  • जम्मू ,
  • 05 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. भारतीय समयानुसार दोपहर 12.10 पर पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सैन्य कैंपों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे हैं. अब तक इन हमलों में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है.

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले दो दिन में सातवीं बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोग पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों से दहशत में हैं.

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया PAK
भारत की ओर से पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किए जाने के बाद से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं. गौरतलब है कि बुधवार-गुरुवार की रात भारतीय सेना ने पीओके में तीन किलोमीटर तक घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी और 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था. आतंकियों की सुरक्षा में लगे पाकिस्तानी सेना को भी इस ऑपरेशन में भारी नुकसान पहुंचा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »