भारत ने दुनिया को बताई जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने की वजह
aajtak.in | 06 अगस्त 2019, 3:41 AM IST
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है. जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के मिलने वाले स्पेशल स्टेटस को अब वापस ले लिया गया है. साथ ही जम्मू-कश्मीर अब एक केंद्र शासित राज्य बन गया है. इसके अलावा लद्दाख को एक अलग प्रदेश बनाया गया है.