गोवा-महाराष्ट्र में सेना के अहम ठिकानों पर हमला करने की ISIS ने बनाई थी योजना

ISIS गोवा और महाराष्ट्र में विदेशियों और डिफेंस के अहम संस्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था. भारत में पकड़े गए IS के चीफ से पूछताछ में इस बात का खुलासा किया गया है.

Advertisement
भारत में विदेशियों को निशाना बनाना चाहता था ISIS भारत में विदेशियों को निशाना बनाना चाहता था ISIS

मोनिका शर्मा

  • पणजी/मुंबई,
  • 02 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने भारत में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. IS ने गोवा और महाराष्ट्र में विदेशियों और डिफेंस के अहम संस्थानों को निशाने बनाने का प्लान बनाया था.

भारत में पकड़े गए IS ग्रुप के चीफ ने पूछताछ के दौरान ये खुलासा किया है. महाराष्ट्र के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड(ATS) ने जांच के दौरान पाया कि शफी अरमार उर्फ युसुफ ने होने के लिए इंडियन मुजाहिद्दीन(IM) का साथ छोड़ दिया था और भारत के युवकों को ISIS से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी. युसुफ ने ISIS की भारतीय विंग के मुखिया मुदब्बिर शेख, उसके डिप्टी खालिद अहमद अली नवाजुद्दीन उर्फ रिजवान और उनके अंडर में काम कर रहे लोगों के जरिए सेना के बड़े संस्थानों पर हमले का बड़ा प्लान बनाया था.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक खालिद से एक सुरक्षित घर तलाशने के लिए कहा गया था जबकि युसुफ ने मोहसीन इब्राहिम सईद नाम के एक कार चोर से सेना की कारें चुराने के लिए कहा था ताकि सेना के संस्थानों पर हमले के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सके. खालिद गोवा में एक रिअल्टी ब्रोकर के साथ संपर्क में था और उसने मडगांव में 10,000 रुपये पर किराये का मकान भी लिया.

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उसने तीन महीने के एडवांस के तौर पर 1.15 लाख रुपये का भुगतान भी किया था.

सूत्रों ने बताया कि इसी तरह पिछले महीने देशभर में मारने के बाद औरंगाबाद से गिरफ्तार किए गए इमरान नादिम खान उर्फ खासिम से भी पुणे में एक सुरक्षित घर की तलाश करने के लिए कहा गया था.

Advertisement

सूत्रों ने कहा, मुंबई, पुणे और गोवा पहले टारगेट थे और इन लोगों ने पुणे के दक्षिणी कमांड और गोवा में नेवल एविएशन समेत सेना, नौसेना और वायुसेना के अहम संस्थानों पर हमले की योजना बनाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »