कोच तक पहुंचने के बाद भी इंडिगो ने यात्री को सफर करने से रोका

एक यात्री को इंडिगो के विमान से सफर करनी थी, लेकिन विमान तक जाने वाली बस में बैठने के बाद भी उन्हें सफर नहीं करने दिया गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने बुधवार को एक यात्री को विमान में चढ़ने से रोक दिया जबकि उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठा लिया गया था. यह विमान हैदराबाद से गोवा जाने वाला था.

विमानन कंपनी का कहना है कि ऐसा उसके कर्मचारी द्वारा 'अनजाने में गलती' के चलते हुआ है. यात्री ने बताया कि उसे 6ई-743 करनी थी, लेकिन इंडिगो ने उसे विमान में चढ़ने से यह कह कर रोक दिया कि उन्हें बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देर हो गई है. जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें विमान तक ले जाने वाली बस में जाने की अनुमति दे दी थी.

Advertisement

आमतौर पर विमान में चढ़ने से रोकने की स्थिति में यात्री की चिंता को बोर्डिंग गेट पर ही सुलझाया जाता है. संपर्क करने पर इंडिगो ने एक बयान में यात्री को विमान चढ़ने से रोके जाने की पुष्टि की है.

कंपनी ने कहा कि यात्री को बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देरी हो गई थी इसलिए उसे मना कर दिया गया, लेकिन कर्मचारी की 'अनजाने में गलती' के चलते उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठाकर विमान तक भेज दिया गया. हालांकि कंपनी का कहना है कि इस यात्री को बाद में अन्य उड़ान में जगह दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement