रेलवे अब सफर में यात्रियों को देगा 'डिस्पोजेबल तौलिए'

रेल मंत्रालय के इंफार्मेशन एंड पब्लिसिटी डायरेक्टर आरडी बाजपेयी के अनुसार मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को डिस्पोजेबल तौलिए के बारे में निर्देश भेज दिए हैं.

Advertisement
एसी कोच में मिलेंगे डिस्पोजेबल तौलिए (फोटो फाइल ) एसी कोच में मिलेंगे डिस्पोजेबल तौलिए (फोटो फाइल )

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

रेलवे ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वालों को अब डिस्पोजेबल तौलिए देने की तैयारी कर रहा है. रेल मंत्रालय ने इस बाबत सभी जरूरी मानक तमाम रेलवे जोन को भेज दिए हैं.

इन मानकों के अनुसार डिस्पोजेबल तौलिए 40 सेंटीमीटर लंबे और 30 सेंटीमीटर चौड़े होंगे. एसी क्लास में कम दूरी की करने वाले को एक टॉवल जबकि लंबी दूरी के यात्रियों को दो तौलिए दिए जाएंगे.

Advertisement

के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी डायरेक्टर आरडी बाजपेयी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को डिस्पोजेबल तौलिए के बारे में निर्देश भेज दिए हैं. मंत्रालय के इस आदेश के मुताबिक डिस्पोजेबल तौलिए में तकरीबन 50 फीसदी कॉटन और 50 फीसदी बॉयोडिग्रेडेबल मेटेरियल होगा.

इन तौलियों की कीमत साढ़े तीन रुपये के आसपास होगी. बाजपेयी के मुताबिक जल्द ही सभी ट्रेनों में इस तरह के बॉयोडिग्रेडेबल तौलिए दिए जाने लगेंगे.

गौरतलब है कि के में सफर करने वाले यात्रियों की यह शिकायत रहती है कि यहां मिलने वाले तौलिए साफ नहीं होते और अगर साफ भी हो तो कैसे कोई तौलिया 50 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी को लेकर अधिकतर रेल यात्रियों को इस बात का संशय रहता है कि कहीं इसके प्रयोग से उन्हें किसी प्रकार की त्वचा संबंधी बीमारी ना हो जाए.

Advertisement

ट्रेन में सफर करने वालों की एक लंबी फेहरिस्त है जो रेलवे से मिलने वाले तौलिए का इस्तेमाल ही नहीं करती है. एक तरफ ये तौलिए बिना इस्तेमाल किए रह जाते है तो वंही दूसरी तरफ इनके रखरखाव के लिए रेलवे को कीमत चुकानी पड़ती है. रेलवे मंत्रालय का ये फैसला इन तमाम दिक्कतों का समाधान माना जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »