समझौते के तहत भारत ने बांग्लादेश को सौंपी 571 एकड़ जमीन

संधि के अनुसार बांग्लादेश आधिकारिक निदेशक की उपस्थिति में भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार को 571 एकड़ जमीन सौंपी.

Advertisement
भारत-बांग्लादेश सीमा भारत-बांग्लादेश सीमा

लव रघुवंशी

  • गुवाहाटी,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

असम के मनकाचार जिले के बोराईबरी इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भारत और बांग्लादेश सरकार के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने दौरा किया. बांग्लादेश सरकार को भूमि हस्तांतरण के अवसर के मौके पर दोनों देशों के अधिकारी यहां पहुंचे.

संधि के अनुसार बांग्लादेश आधिकारिक निदेशक की उपस्थिति में भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार को 571 एकड़ जमीन सौंपी.


पिछले साल पीएम मोदी के ढाका दौरे के दौरान भारत ने 40 साल पुराने भूमि सीमा समझौते को बांग्लादेश के साथ अंतिम रूप दिया. इसमें दोनों देश एक दूसरे के क्षेत्र में भूमि परिक्षेत्रों का आदान-प्रदान करने के लिए तैयार हुए थे.

Advertisement


भारत और बांग्लादेश के बीच जमीन की अदला-बदली का पहला समझौता 16 मई 1974 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुजीबुर्र रहमान के बीच हुआ था. भारत और बांग्लादेश के इस समझौते के चलते जहां बांग्लादेश को 10 हजार एकड़ जमीन मिलेगी, वहीं भारत को सिर्फ 500 एकड़ जमीन मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement