18 जून का दिन भारतीय वायुसेना के लिए ऐतिहासिक बनने वाला है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने ऐलान किया कि भारतीय वायुसेना में 18 जून को महिला फाइटर पायलट का पहला बैच शामिल होगा.
एयर फोर्स चीफ ने बताया, 'अभी तक तीन महिला ट्रेनी फाइटर स्ट्रीम ज्वॉइन कर चुकी हैं. इनकी ट्रेनिंग का दूसरा फेज चल रहा है. इन की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 18 जून को इनकी पासिंग आउट परेड होगी.' राहा ने कहा, महिला फाइटर पायलट को 18 जून के बाद एडवांस्ड जेट ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद उन्हें रेगुलर स्क्वाड में शामिल किया जाएगा.
आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एयरफोर्स चीफ ने कहा, 'मैं रक्षा मंत्री का खास तौर पर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.'
रोहित गुप्ता