विदेशों में जमा है भारतीयों का 16 हजार दो सौ करोड़ रुपये काला धन

आयकर विभाग के मुताबिक भारतीयों का 16 हजार दो सौ करोड़ रुपये काला धन विदेशों में जमा है. राज्य सभा में अपने लिखित जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीयों द्वारा विदेशों में जमा काले धन की मात्रा का आधिकारिक आकलन नहीं है, लेकिन सरकार काला धन वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है.

Advertisement
वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

आयकर विभाग के मुताबिक भारतीयों का 16 हजार दो सौ करोड़ रुपये काला धन विदेशों में जमा है. राज्य सभा में अपने लिखित जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीयों द्वारा विदेशों में जमा काले धन की मात्रा का आधिकारिक आकलन नहीं है, लेकिन सरकार काला धन वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है.

सरकार ने जांच के बाद पाया है कि करीब 16 हजार दो सौ करोड़ रुपये कालाधन देश के बाहर छिपाया गया है. इसकी जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई. ने राज्य सभा में बताया, 'HSBC में गैरदर्ज विदेशी बैंक अकाउंट में जमा की गई रकम के आधार पर क्रमबद्ध जांच के जरिए पिछले दो वर्षों में 8 हजार दो सौ करोड़ की अघोषित आय को टैक्स के दायरे में लाया गया.'

Advertisement

जेटली ने कहा, 'इसके अलावा भारतीयों के अज्ञात 8 हजार करोड़ के क्रेडिट और इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नालिस्ट (ICIJ) द्वारा जारी किए गए नामों की भी पहचान की गई है.'

वित्त मंत्री ने कहा, 'देश के बाहर छिपाए गए आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि सरकार विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है. देश में इनकम टैक्स कानून में संशोधन और ब्लैक मनी एक्ट काले धन के खिलाफ ही लागू किया गया है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »