हैदराबाद के हाकिमपेट से उड़ान भरने वाला एयरफोर्स का किरन एयरक्राफ्ट गुरुवार की दोपहर क्रैश हो गया. विमान का पायलट सकुशल है. यह विमान फ्लाइट कैडेट के साथ अपने रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक से उड़ान भरने के बाद यह विमान मेडचल के पास क्रैश हो गया. विमान में पायलट के साथ दो अन्य लोग भी सवाल थे. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.
नंदलाल शर्मा