गौरी लंकेश की हत्या पर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकार की हत्या पर कहा कि दो लोगों ने गौरी लंकेश के खिलाफ फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था, उनसे भी पूछताछ हो रही है. सीएम ने कहा कि कलबुर्गी, पंसारे और दाभोलकर की हत्या में भी ऐसे ही हथियारों का इस्तेमाल हुआ था.

Advertisement
मंगलवार को हुई थी लंकेश की हत्या मंगलवार को हुई थी लंकेश की हत्या

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह सचिव राजीव गौबा को निर्देश दिए हैं कि कर्नाटक सरकार से जल्द से जल्द पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मंगाई जाए. मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांग ली गई है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकार की हत्या पर कहा कि दो लोगों ने गौरी लंकेश के खिलाफ फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था, उनसे भी पूछताछ हो रही है. सीएम ने कहा कि कलबुर्गी, में भी ऐसे ही हथियारों का इस्तेमाल हुआ था. वह हाल ही में मुझसे मिली थीं, लेकिन किसी धमकी के बारे में नहीं बताया.

Advertisement

राज्य के सीएम ने पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि प्रगतिवादी विचारों का प्रसार करने वाले लोगों को सुरक्षा दी जाए. उन्होंने इस हत्या को एक संगठित अपराध बताते हुए कहा कि पुलिस इस पर नजर बनाए हुए है. सीएम सिद्धारमैया ने एक महानिरीक्षक (आईजी) की अध्यक्षता वाली एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दे दिया है.

आपको बता दें कि हिंदुत्ववादी राजनीति की धुर विरोधी माने जाने वाली वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार रात को अंधाधुंध कर दी गई थी. गौरी लंकेश कन्नड़ की एक पत्रिका के संपादक थीं. वह इस अखबार के अलावा कुछ अन्य प्रकाशनों को भी देखती थीं.

कर्नाटक की पुलिस की माने तो यह वारदात बेंगलुरु के राज राजेश्वरी नगर स्थित गौरी लंकेश के निवास के बाहर हुई जहां पर अज्ञात लोगों ने 7 राउंड गोलियां चलाईं जिसके बाद मौके पर ही लंकेश की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकातों में गौरी ने कभी भी अपनी जान को खतरा होने की बात नहीं कही थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »