हार्दिक ने ममता को बताया 'लेडी गांधी', दीदी ने दिया TMC ज्वॉइन करने का ऑफर

ममता बनर्जी की सादगी से हार्दिक पटेल इतने प्रभावित हुए कि उन्हें लेडी गांधी बता दिया. सीएम ममता ने हार्दिक से कहा कि अगर वे राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं, तो टीएमसी में शामिल होकर गुजरात में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं.

Advertisement
 सीएम ममता से मिले हार्दिक सीएम ममता से मिले हार्दिक

सुरभि गुप्ता

  • कोलकाता,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे. ममता ने जहां हार्दिक को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने का न्योता दिया, वहीं हार्दिक ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल आकर दीदी का प्रचार करने की पेशकश कर दी.

ममता की सादगी के मुरीद हुए हार्दिक

ममता बनर्जी की सादगी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें लेडी गांधी बता दिया. हार्दिक ने ट्वीट कर बताया सीएम ममता ने उन्हें अपने ऑफिस से कोलकाता का नजारा दिखाया. साथ ही होशियारी, पारदर्शिता, प्रामाणिकता और अपने विचारों से आगे बढ़ने की शुभाकामनाएं दी.

Advertisement

गुजरात में TMC की कमान संभालने का ऑफर

ने हार्दिक से कहा कि अगर वे राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं, तो टीएमसी में शामिल होकर गुजरात में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. बता दें कि पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने फोन पर हार्दिक से बात की थी.

कोलकाता में सीएम ममता से मिलने के अलावा हार्दिक ने उड़ीसा और झारखंड के अपने साथी मित्रों से भी मुलाकात की. हार्दिक ने ट्वीट कर सभी से मिलने पर खुशी जताई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement