पोता न होने से नाराज थी दादी, जला दिया 4 साल की बच्ची का गुप्तांग

हरियाणा के सिरसा जिले में अपनी चार साल की पोती के गुप्तांग को चिमटे से जलाने के आरोप में 55 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वह तीसरी पोती के जन्म से नाराज थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

साद बिन उमर

  • चंडीगढ़,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

हरियाणा के सिरसा जिले में अपनी चार साल की पोती के गुप्तांग को चिमटे से जलाने के आरोप में 55 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वह तीसरी पोती के जन्म से नाराज थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सिरसा जिले के डिंग थाने के प्रभारी निरीक्षक जांगीर सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कमला के तौर पर हुई है और वह तब से अपनी बहू को कोस रही थी, जब चार साल पहले तीसरी पोती का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा कि शुरुआती तहकीकात में यह भी सामने आया है कि कमला ने पहले बच्ची की हत्या करने की कोशिश की थी, जिसके लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी में हत्या की कोशिश का आरोप शामिल किया गया है.

Advertisement

जांगीर सिंह ने कहा, 'हमने सिरसा के मौजूखेड़ा गांव में उसके घर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया.' उन्होंने कहा, 'उसके खिलाफ किशोर न्याय (देखलभाल और बच्चों का संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.'

थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी तीन पोतियों के जन्म होने की वजह से 'नाराज' थी. सिंह ने कहा कि सिरसा जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने को बचाया तथा अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

गौरतलब है कि हरियाणा में बिगड़ते लिंग अनुपात को ठीक करने के मकसद से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान शुरू किया गया था. सिंह ने कहा कि आरोपी अनपढ़ है, जबकि उसकी बहू भी कमला के व्यवहार के बारे में शिकायत करने को लेकर अनुच्छिक थी. उन्होंने कहा, 'कमला तीसरी बेटी को जन्म देने के लिए बहू को कोसा करती थी. वह उसे ताने भी मारती थी कि वह परिवार में अकेली है जिसकी इतनी बेटियां हैं.'

Advertisement

थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्ची के पिता ने भी पुलिस को अपनी मां के कृत्य को लेकर बयान दिया है. बच्ची की हालत पर सिंह ने कहा कि लड़की को शुरू में सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई. बहरहाल, जिला बाल सरंक्षण समिति के लोगों ने उसकी हालत की वजह से उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »