सावधान! आपके गूगल अकांउट पर है सरकार की नजर

गूगल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि भारत से लोगों के अकांउट के बारे में जानकारी मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस वर्ष पहले छह महीने में यानी जनवरी से जून के बीच में ही भारत से 6393 अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गई. जिसमें सरकारी एजेंसियां, कोर्ट और अन्य एजेंसियां शामिल थीं.

Advertisement
गूगल अकाउंट पर नजर गूगल अकाउंट पर नजर

बालकृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

सरकार आपके गूगल अकाउंट के भीतर तांकझांक में लगी है. जी हां, आपके जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप और गूगल से जुड़ी तमाम सर्विस आपके बारे में बहुत से भेद खोल सकती हैं. इसलिए जरा सावधान हो जाइए.

गूगल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि भारत से लोगों के के बारे में जानकारी मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस वर्ष पहले छह महीने में यानी जनवरी से जून के बीच में ही भारत से 6393 अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गई. जिसमें सरकारी एजेंसियां, कोर्ट और अन्य एजेंसियां शामिल थीं. इनमें से आधे से कुछ ज्यादा अकाउंट के बारे में गूगल ने कुछ जानकारी मुहैया करायीं.

Advertisement

हर दो साल बाद एक ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी करता है जिसमें इस बात का खुलासा किया जाता है कि दुनिया भर में किस देश से कितने लोगों के बारे में क्या-क्या जानकारी मांगी गयी.

पिछले साल इन्हीं महीनों के दौरान मांगी गयी जानकारी के मुकाबले 391 ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी मांगी गयी. गूगल की रिपोर्ट दिखाती है कि साल दर साल गूगल से जानकारी मांगने की संख्या बढ़ती जा रही है.

गौरतलब है कि गूगल ने 2009 से ये रिपोर्ट प्रकाशित करनी शुरू की है, जिसमें इस बात का खुलासा होता है कि किस सरकार ने कितने लोगों के बारे में जानकारी मांगी. लेकिन लोगों के गूगल अकाउंट के भीतर छिपी जानकारी के खजाने पर सिर्फ भारत सरकार की ही नजर लगी हो ऐसा नहीं है. गूगल की रिपोर्ट बताती है कि पूरी दुनिया से 2017 के पहले छह महीनों में 48,941 बार गूगल अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गयी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement