विधानसभा में मनोहर पर्रिकर का बयान- गोवा में बीफ की कमी नहीं होने देंगे

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को बीफ पर बड़ा बयान दिया है. राज्य विधानसभा में बोलते हुए मनोहर पर्रिकर ने सूबे की जनता को आश्वस्त किया कि बीफ की कमी नहीं होने देंगे. 

Advertisement
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर

जावेद अख़्तर

  • पणजी ,
  • 18 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को बीफ पर बड़ा बयान दिया है. राज्य विधानसभा में बोलते हुए मनोहर पर्रिकर ने सूबे की जनता को आश्वस्त किया कि बीफ की कमी नहीं होने देंगे.  

सदन में मनोहर पर्रिकर ने बताया कि कर्नाटक से बीफ आना जारी रहेगा ताकि बीफ की कमी न हो सके. इसके लिए पर्रिकर ने दूसरे राज्यों से भी बीफ मंगाने का आश्वासन दिया.

Advertisement

बीजेपी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मनोहर पर्रिकर ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के एकमात्र बूचड़खाने में हर रोज लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है. पर्रिकर ने कहा कि बीफ का संकट पैदा न हो इसलिए पड़ोसी राज्यों से पशुओं की खरीद जारी रहेगी. पर्रिकर ने बाहर से आने वाले बीफ की प्रॉपर जांच की बात भी कही.

कांग्रेस ने ली चुटकी

पर्रिकर के इस बयान पर कांग्रेस विधायक राजीव शुक्ला ने चुटकी ली. उन्होंने कहा बीफ की आपूर्ति पर आश्वस्त करने वाला मुख्यमंत्री का बयान हैरान करने वाला है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »