एयर शो में एक और बड़ा हादसा, कार पार्किंग में आग से 277 गाड़ियां खाक

fire at aero india show बेंगलुरु में एरो इंडिया 2019 के आयोजन के दौरान एक और हादसा हो गया है जिसमें करीब 277 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. शनिवार को आयोजन स्थल के करीब कार पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर कुल 277 गाड़ियां तबाह हो गई हैं

Advertisement
मौके की तस्वीर मौके की तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

बेंगलुरु में एरो इंडिया 2019 के आयोजन के दौरान एक और बड़ा हादसा हो गया है जिसमें करीब 277 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. शनिवार को आयोजन स्थल के करीब कार पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर कुल 277 गाड़ियां तबाह हो गई हैं. इससे पहले भी एयरो इंडिया शो में दो सूर्य किरण जेट विमानों के टकराने से गंभीर हादसा हो गया था.

Advertisement

कर्नाटक अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और सूखी घास में लगी आग से आसमान में चारों ओर धुंए का गुबार है. धुंए की वजह से एरो इंडिया शो को फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और आसमान के साफ होने के बाद ही विमानों की उड़ान मुमकिन हो पाएगी.

फायर विभाग के डीजी के मुताबिक पहले जानकारी दी गई कि 100 से ज्यादा कार इस आग की चपेट में आ गई हैं. लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल 277 गाड़ियां जलकर खाक हुई हैं. साथ ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज हवा और सूखी घास की वजह से आग इतनी तेजी से फैल गई. 

Advertisement

हवा में टकराए थे सूर्य किरण जेट

मंगलवार को एयर शो को दौरान यहा येलहांका एयरपोर्ट पर दो सूर्यकिरण टीम के दो हॉक विमान आपस में टकरा गए थे. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. दोनों एयरक्राफ्ट रिहर्सल के दौरान उड़ान भर रहे थे, लेकिन जब ये आसमान में पहुंचे तो आपस में ही टकरा गए. आपस में टकराने के बाद जब विमान नीचे गिरे तो इनमें आग लग गई. इस हादसे में विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हुई है जबकि विंग कमांडर वीटी शेल्के और स्क्वार्डन लीडर टीजे सिंह घायल हुए हैं.

सेना प्रमुख ने भरी थी उड़ान

बेंगलुरु के इस एयरो इंडिया शो में गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. यह पहला मौका है जब किसी सेना प्रमुख ने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी हो. सेना प्रमुख लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के टू सीटर विमान में पीछे बैठे नजर आए. इस दौरान उन्होंने तेजस की खूबियों को भी जाना. शनिवार को ही बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने बेंगलुरू एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement