1 से 10 जून तक गांव बंद का ऐलान, शहरों को सब्जी-दूध-फल नहीं भेजेंगे किसान

किसान नेताओं का कहना है कि पिछले लंबे वक्त से स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने और किसानों की आमदनी को बेहतर करवाने के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाते रहे हैं और कई तरह के आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने इन किसानों की सुध नहीं ली है.

Advertisement
किसानों ने किया गांव बंद का ऐलान, फोटोः सोशल मीडिया किसानों ने किया गांव बंद का ऐलान, फोटोः सोशल मीडिया

सतेंदर चौहान / नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:53 AM IST

चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए किसान नेताओं ने 1 से 10 जून तक अपने गांव को सील करने और गांव से बाहर शहर में कोई भी सामान जैसे कि सब्जियां, फल और दूध ना भेजने का ऐलान किया है.

चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान नेता इकट्ठे हुए और एक्टिविस्ट देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया कि 1 जून से लेकर 10 जून तक गांव को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और किसी को भी गांव से बाहर सामान सप्लाई करने की परमिशन नहीं दी जाएगी.

Advertisement

साथ ही जब तक कोई बहुत ही जरूरी काम नहीं होगा किसान और उनके परिवार भी गांव के अंदर ही रहेंगे और वो भी शहरों की तरफ नहीं आएंगे.

इन किसान नेताओं का कहना है कि पिछले लंबे वक्त से स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने और किसानों की आमदनी को बेहतर करवाने के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाते रहे हैं और कई तरह के आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने इन किसानों की सुध नहीं ली है. ऐसे में किसान इस तरह का आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »