कर्नाटक उपचुनाव में जीत के बाद सिद्धारमैया बोले- यहां EVM से नहीं हुई छेड़छाड़

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कि बात करें तो कम-से-कम कर्नाटक में ये कोई मुद्दा नहीं है. नंनजानगुड और गुंडलुपेट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित सिद्धारमैया ने कहा है 'हम ये नहीं कह सकते हैं कि इन चुनावों में छेड़छाड़ ईवीएम के साथ हुई है.'

Advertisement
बेंगलुरू बेंगलुरू

BHASHA

  • बेंगलुरू,
  • 13 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

कांग्रेस भले ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ की आशंका जता रही हो लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कि बात करें तो कम-से-कम कर्नाटक में ये कोई मुद्दा नहीं है. उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित सिद्धारमैया ने कहा है 'हम ये नहीं कह सकते हैं कि इन चुनावों में छेड़छाड़ ईवीएम के साथ हुई है.'

उपचुनावों के परिणाम की पृष्ठभूमि में ईवीएम को लेकर उनके रुख के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी ने कल छेड़छाड़ की आशंका के बारे में बात की है. सिद्धारमैया ने कहा कि उनको बताया गया है कि दो सीटों के लिए हुए उपचुनावों में वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement