मौसम के बिगड़े मिजाज से आफत, उत्तराखंड-हिमाचल और कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट

उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया, 'हमें केंद्र सरकार से कुछ राज्यों में संभावित बर्फीले तूफान के खतरे को लेकर सू‍चना मिली है, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है और इसके लिए राज्य के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Advertisement
बारिश, बर्फबारी से उत्तर भारत बेहाल बारिश, बर्फबारी से उत्तर भारत बेहाल

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली/देहरादून ,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

बारिश और बर्फबारी ने उत्तर भारत के लोगों की आफत बढ़ा दी है. उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है. लगातार हो रही बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फीले तूफान का भी खतरा बन गया है.

उत्तराखंड: हिमस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया, 'हमें केंद्र सरकार से कुछ राज्यों में संभावित के खतरे को लेकर सू‍चना मिली है, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है और इसके लिए राज्य के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी यूनिट्स भी अलर्ट पर हैं.'

Advertisement

हरियाणा: बारिश से गेहूं की फसलें बर्बाद
हरि‍याणा में बेमौसत बरसात ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है. जींद में आसमास से जमकर ओले बरसे, जिससे गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई हैं. रोहतक भी बारिश के साथ ओले गिरने से फसलें तबाह हो गईं. किसानों ने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की मांग की है.

राजस्थान: ओलों से 12 मोरों की मौत
फसलों और किसानों के साथ पशु-पक्ष‍ियों पर भी बारिश की मार पड़ी है. राजस्थान के बीकानेर में ओलों की चपेट में आने से 12 मोरों की मौत हो गई.

दिल्ली: पेड़ गिरने से 10 गाड़‍ियां दबीं
में रविवार को तो मौसम साफ हो गया, लेकिन शनिवार को बारिश और आंधी ने राजधानी में तबाही मचाई. दिल्ली में जगह-जगह पेड़ उखड़ गए. पश्चिम विहार की अर्चना अपार्टमेंट में कई पेड़ गिरने से 10 कारें दब गईं.

Advertisement

काशी करवट मंदिर पर बिजली गिरी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और ओलों से काफी नुकसान हुआ. मेरठ में बारिश के चलते एक दोमंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के हो गई. इनमें तीन बच्चे शामिल हैं. वाराणसी में बिजली गिरने से ऐतिहासिक मंदिर को नुकसान पहुंचा है. मणिकर्णिका और सिंधिया घाट के बीच स्थित काशी करवट मंदिर के ऊपर बिजली गिरने से इस मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement