जाकिर नाइक मामले पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- प्रज्ञा ठाकुर से मिलने पर राजनाथ से कोई कुछ नहीं कहता

नाइक और दिग्विजय सिंह का साल 2012 का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में दिग्विजय नाइक को शांति का दूत बताते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने से दिग्विजय को हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है.

Advertisement
दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक और उपदेशक जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी आलोचनाओं के जवाब में राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है. दिग्विजय ने ट्वीट किया कि 'जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने को लेकर मेरी आलोचना हो रही है, लेकिन राजनाथ सिंह जी का क्या, जो बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं.?'

Advertisement

सिंह ने यह भी कहा कि प्रज्ञा ठाकुर तो बम धमाकों की आरोपी है लेकिन क्या जाकिर नाइक के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज हुआ है? उन्होंने यह भी कहा कि मंच श्री श्री रविशंकर ने भी साझा किया था. फिर उनको कोई क्यों निशाना नहीं बना रहा?.

बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बीते हफ्ते हुए हमले के से प्रेरित बताया जा रहा है. इसके बाद से नाइक सरकार के रडार पर हैं. ऐसे में नाइक और दिग्विजय सिंह का साल 2012 का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में दिग्विजय नाइक को शांति का दूत बताते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने से दिग्विजय को हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है.

नेताओं की अलग-अलग राय
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने जाकिर साधते हुए कहा कि ऐसे ही लोग समाज के लिए परेशानी बनते हैं. लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी लालू की बात से इत्तेफाक नहीं रखते. अली अशरफ ने जाकिर का बचाव करते हुए नाइक सभी धर्मों का ज्ञानी बताया. साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार नाइक को बिना सबूत बदनाम कर रही है.

Advertisement

बिहार के नवादा से लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर कहा है कि जाकिर नाइक देश के तथाकथित सेक्युलर नेताओं का उपज हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »