सेना ने माना- मोदी सरकार में ही हुआ पहला सर्जिकल स्ट्राइक, नहीं है पहले का कोई रिकॉर्ड

पीटीआई की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) DGMO ने कहा कि 29 सितंबर 2016 को सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना की ओर से की गई पहली सर्जिकल स्ट्राइक थी. इसके पहले भारत के सर्जिकल स्ट्राइक करने का कोई रिकॉर्ड सेना के पास नहीं है. इसका खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है. डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) ने बताया कि 29 सितंबर 2016 से पहले सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है.

Advertisement

सेना की ओर से दी गई इस जानकारी से साफ है कि मोदी सरकार के समय में ही पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई. इस बाबत पीटीआई ने आरटीआई के तहत रक्षा मंत्रालय से जानकारी मांगी थी. रक्षा मंत्रालय इस आवेदन को को भेजा था. इसमें डीजीएमओ ने कहा कि 29 सितंबर 2016 को सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी.

इस RTI आवेदन में सर्जिकल स्ट्राइक की परिभाषा भी बताने को कहा गया. इसके जवाब में DGMO ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसा सैन्य ऑपरेशन है, जो विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया जाता है. यह पूरी तरह वैध सैन्य कार्रवाई है, जिसका मकसद कम से कम नुकसान के साथ दुश्मन को निशाना बनाना होता है. इसमें कहा गया कि अगर इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक की भी गई, तो इसका रिकॉर्ड DGMO के पास नहीं है.

Advertisement

इससे पहले एक किया था कि भारतीय सेना की ओर से पहली सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार में ही की गई. मालूम हो कि पूंछ और उरी में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत का बदला भारत ने में घुसकर आतंकियों को ढेर करके लिया था. इसके बाद DGMO और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि भारतीय फौज ने नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »