कन्हैया की जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर HC में सुनवाई टली

याचिका में कहा गया है कि कन्हैया ने अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद नियम-कानून का पालन नहीं किया है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई टाल दी है. अब इसकी सुनवाई 28 अप्रैल को होगी.

दायर याचिका में कहा गया है कि कन्हैया ने अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद नियम-कानून का पालन नहीं किया है और जो अपने भाषणों में देश विरोधी बातें की हैं.

Advertisement

याचिका में यह भी कहा गया है कि कश्मीर में तैनात सैनिकों पर महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप लगाया है.

देशद्रोह का है आरोप
संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में 9 फरवरी को हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से लगाए जाने के मामले में कन्हैया को भी आरोपी बनाया गया है. इस मामले में कन्हैया को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह अंतरिम जमानत पर रिहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »