चिदंबरम ED की कस्टडी में रहेंगे या नहीं, 14 अक्टूबर को तय करेगा कोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 14 अक्टबूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश करने का आदेश दिया.  

Advertisement
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (फाइल फोटोः PTI) पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (फाइल फोटोः PTI)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

  • राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
  • हिरासत पर होगा फैसला

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 14 अक्टबूर को (ईडी) के सामने पेश करने का आदेश दिया.

कोर्ट ने ईडी के द्वारा दाखिल याचिका के बाद चिदंबरम के खिलाफ प्रॉडक्शन वॉरंट जारी किया. ईडी ने दिल्ली की एक विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर चिदंबरम की पेशी की मांग की थी. ईडी ने अपनी याचिका में कहा था कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है.

Advertisement

14 अक्टूबर को 3 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में चिदंबरम को पेश किया जाएगा. इसी दिन कोर्ट तय करेगा कि को कितने दिनों के लिये ईडी की कस्टडी में भेजा जाए या फिर न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाए. गौरतलब है कि आएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं.

चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को एयरसेल मैक्सिस केस में अग्रिम जमानत मिली हुई है. एक दिन पहले 10 अक्टूबर को ही ईडी ने दोनों पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत को चुनौती देते हुए 10 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

बता दें कि में पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने 21 अगस्त के दिन गिरफ्तार किया था. चिदंबरम को हाल ही में 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उनकी हिरासत अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement