राफेल डील: ओलांद के दावों पर रक्षा मंत्री सीतारमण ने उठाए सवाल

केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल डील पर उस समय सवाल उठाया है, जब वो खुद आरोपों पर घिरे हुए हैं. सीतारमण ने इस बयान के जरिए ओलांद को कठघरे में खड़ा किया है. साथ ही राफेल डील को लेकर सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है.

Advertisement
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो- PTI) रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण (फोटो- PTI)

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

राफेल डील को लेकर विपक्ष के तीखे हमले झेल रहीं केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के दावों पर सवाल उठाए हैं. शनिवार को सीतारमण ने कहा कि ने राफेल डील पर दावे ऐसे समय पर किया है, जब वो खुद इन आरोपों का सामना कर रहे हैं. ओलांद पर आरोप है कि उनकी सहयोगी को खास उद्देश्य से कुछ धन प्राप्त हुआ है.

Advertisement

सीतारमण उन खबरों का जिक्र कर रही थीं, जिसमें कहा गया कि अनिल अंबानी समूह की फर्म 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' ने राफेल के लिए करार के बदले की पार्टनर और फ्रांस की अभिनेत्री जूली गायेट की एक फिल्म को धन उपलब्ध कराने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. हालांकि रिलायंस एंटरटेनमेंट ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फ्रांस की अभिनेत्री को कोई भुगतान नहीं किया गया है.

खबरों में कहा गया कि रिलायंस एंटरनेटमेंट ने ओलांद के 2016 में भारत दौरे से पहले गायेट की कंपनी से समझौता किया था. इसके बाद जब ओलांद भारत आए, तो दोनों देशों की सरकार के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे. ‘आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी’ में संवाददाताओं से यहां बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद उस समय राफेल डील को लेकर ऐसे दावे कर रहे हैं, जब वो खुद उस आरोप का सामना कर रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी सहयोगी ने खास उद्देश्य से कुछ धन प्राप्त किया. यह आरोप सच भी हो सकता है या सच नहीं भी हो सकता है.’

Advertisement

ओलांद ने क्या दावा किया था?

फ्रांस की मीडिया में 21 सितंबर को आई एक खबर में कथित रूप से ओलांद के हवाले से कहा गया था कि भारत सरकार ने 58 हजार करोड़ रुपये के राफेल लड़ाकू विमान सौदे के लिए Dassault Aviation के भागीदार के लिए रिलायंस डिफेंस कंपनी का नाम सुझाया था और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था.

रक्षामंत्री ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक रक्षामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष के 30 अगस्त के ट्वीट पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें पहले से ओलांद के कदम का अंदाजा था. यह बहुत दिलचस्प है. बता दें कि राहुल गांधी ने 30 अगस्त को ट्वीट किया था, ‘वैश्विक भ्रष्टाचार. यह राफेल विमान बहुत दूर और तेज उड़ता है. यह अगले कुछ सप्ताह में कुछ बड़े शक्तिशाली बम गिराने वाला है. मोदी जी कृपया अनिल अंबानी से कहिए कि फ्रांस में यह बड़ी समस्या है.’

सर्जिकल स्ट्राइक से रुकेगी आतंकी घुसपैठ: सीतारमण

रूस के साथ S-400 सौदे में देरी से जुड़े सवाल पर ने कहा कि सौदा लगभग ऐसे चरण में है, जहां इसे अंतिम रूप दिया जा सके. यह पूछे जाने पर कि क्या सीमा पार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से घुसपैठ में कमी आई, तो उन्होंने कहा कि कई घुसपैठियों को सीमा पर ही मार गिराया जा रहा है और उन्हें अंदर नहीं आने दिया जा रहा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान को आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें यहां भेजने से रोकेगी.’

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »