टोक्यो में भारतीय रसोइए की मौत, सुषमा ने फिर दिखाई संजीदगी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान से एक भारतीय के शव को स्वदेश लाने में मदद का भरोसा देते हुए कहा कि शव वापस लाने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

रोशनी ठोकने / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने मंत्रालय से जुड़े मसलों पर कितनी गंभीर हैं इसकी एक और मिसाल देखने को मिली, वो भी जब खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल ही में किडनी प्रत्यारोपण हुआ है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान से एक भारतीय के शव को स्वदेश लाने में मदद का भरोसा देते हुए कहा कि शव वापस लाने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी.

Advertisement

महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन की मांग
दरअसल ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर अंबेडकर नगर में रहने वाले एक गरीब परिवार के लिए मदद मांगी थी. स्वाति मालीवाल के मुताबिक अंबेडकर नगर निवासी राधा देवी ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी थी.

ठीक नहीं है परिवार की आर्थिक स्थिति
मृतक की पत्नी ने बताया कि पेशे से रसोइया गोपाल राम सितंबर 2015 को टोक्यो के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 10 दिसंबर को उसका जापान में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है कि वो टोक्यो से अपने पति का शव भारत ला सकें. मृतक के परिजनों ने जापान स्थित भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका. इसी के चलते उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया.

Advertisement

स्वाति मालीवाल ने दिया धन्यवाद
दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर और पत्र के जरिए तक बात पहुंचाई. जैसे ही विदेश मंत्री को पूरे मामले की जानकारी हुई, उन्होंने ट्वीट कर मृतक के शव को भारत लाने का आश्वासन दिया.

ट्विटर पर जरूरतमंद लोगों की तुंरत मदद करने वाली सुषमा स्वराज के फौरी एक्शन से दिल्ली महिला आयोग भी काफी खुश है. ट्वीट के जरिए सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया है और उन्हें अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

सुषमा स्वराज के आश्वासन से अब मृतक का परिवार तनावमुक्त है उन्हें इंतजार है कि कब गोपाल राम का शव भारत आएगा और वो मृतक का अंतिम संस्कार कर सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »