मुंबई के प्रवासी श्रमिकों का आरोप- रजिस्ट्रेशन-चेकअप के बावजूद जाने नहीं दे रहे

बिहार लौटने वाले मुंबई के कई प्रवासी श्रमिकों की शिकायत है कि हर तरह के संघर्षों के बाद हमने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. मेडिकल चेकअप भी हो गया है, लेकिन हर दिन रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया जा रहा है. उनका कहना है कि आज जब हमने वापस जाने से मना किया तो हमें मारा गया.

Advertisement
फाइल फोटो (PTI) फाइल फोटो (PTI)

तनुश्री पांडे

  • मुंबई,
  • 19 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

  • श्रमिकों का आरोप- ठेकेदार काम पर रखने को राजी नहीं
  • 'औपचारिकता पूरी होने के बाद भी रोज वापस भेज दे रहे'
कोरोना संकट और लॉकडाउन से परेशान प्रवासी श्रमिकों का अपने गृह राज्य जाने का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई से बिहार लौटने की चाह रखने वाले प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन कराने और मेडिकल चेकअप होने के बाद भी उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है.

बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे बिहार के प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि हमारी नौकरी चली गई है. हमने 2 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया है. ठेकेदार हमें फिर से नौकरी पर रखने को राजी नहीं है.

Advertisement

इन श्रमिकों की यह भी शिकायत है कि हर तरह के संघर्षों के बाद हमने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. मेडिकल चेकअप भी हो गया है, लेकिन हमें हर दिन रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया जा रहा है. उनका कहना है कि आज जब हमने वापस जाने से मना किया तो हमें मारा गया.

स्टेशन पर एकत्र हुई भारी भीड़

दूसरी ओर, सरकार की ओर से चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए अपने घरों को लौटने को लेकर श्रमिक जहां लगातार संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन को बेकाबू भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ रहा है..

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर आज मंगलवार को फिर प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया. यूपी-बिहार लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को पता चला कि यहां से श्रमिक एक्सप्रेस चलने वाली है तो बड़ी संख्या में लोग स्टेशन के बाहर जुट गए. लेकिन हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Advertisement

श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने की अफवाह में बड़ी संख्या में बिहार के प्रवासी मजदूर बांद्रा स्टेशन पर एकत्र हो गए, बढ़ती भीड़ से हालात बेकाबू हो गए जिससे पुलिस को लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से तीतर-बीतर करना पड़ा.

मुंबई में लॉकडाउन 4 के दौरान सख्ती

इससे पहले 14 अप्रैल को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों की भारी भीड़ उमड़ी थी. इसी तरह कल सोमवार (18 मई) को गाजियाबाद में भी ऐसा मंजर देखने को मिला था.

इसे भी पढ़ें---

इस बीच मुंबई में लॉकडाउन 4 के दौरान सख्ती बढ़ गई है. मुंबई पुलिस ने बताया कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मंगलवार से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात की जा रही है.

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मुंबई पुलिस पर बहुत ज्यादा दबाव है. उद्धव ने केंद्र सरकार से पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को भेजने का अनुरोध किया था. राज्य सरकार की अपील के बाद केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ और सीआरपीएफ की 5 कंपनियों को मुंबई भेजा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »